फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Villagers caught three youths with banned meat

Maharajganj News: प्रतिबंधित मांस के साथ तीन युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा

Sat, 24 May 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 24 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Villagers caught three youths with banned meat
प्रतिबं​धित मांस के साथ पकड़े गए तीन युवक।
फरेंदा। गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर स्थित बाजारडीह में कार से प्रतिबंधित मांस ले जा रहे तीन युवकों को शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे ग्रामीणों ने पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों को थाने ले गई। पूछताछ के बाद बृजमनगंज के रहमतुल्ला, सलीम और फरेंदा के अब्दुल करीम पर केस दर्ज कर लिया। जानकारी के अनुसार, फरेंदा थाना क्षेत्र के बाजारडीह गांव में शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे सुंदर सिंह, विवेक, मोहित, गौरव, प्रियांशु व उत्कर्ष सिंह सहित अन्य युवक सड़क पर टहलने निकले थे। युवकों ने देखा कि सड़क के किनारे एक कार खड़ी है, जिसमें तीन लोग सवार है। संदेह पर वहां खड़ा होने का कारण पूछा तो सही जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन

युवकों ने कार की डिक्की खोलने की बात कही तो कार सवार भागने का प्रयास करने लगे, जिनको युवकों ने पकड़ लिया। कार के दरवाजे पर लगे खून के छींटे देख युवकों को शक हुआ। लोग डिक्की खोलने के लिए दबाव बनाने लगे। युवक डिक्की खोलने को तैयार नहीं थे। उनके कुछ ही दूरी पर देखा तो मांस को कुत्ते नोंच रहे थे और बगल में बोरे में भरा मांस फेंका हुआ था।
विज्ञापन

इसकी सूचना युवकों ने पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची और युवकों को कार व प्रतिबंधित मांस समेत थाने ले गई। पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में अपना नाम रहमतुल्ला खांन उर्फ सद्दाम निवासी बृजमनगंज व समीम आलम, अब्दुल करीम निवासी महदेवा बुजुर्ग थाना फरेंदा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक के अनुसार, तीनों आरोपियों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मांस को जांच के लिए भेजा गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।


कार का पेट्रोल न खत्म होता तो पकड़े नहीं जाते आरोपी
प्रतिबंधित मांस के तस्करी की चर्चाएं काफी दिनों से लोग कर रहे थे। कुछ ग्रामीण दबी जुबान से बता रहे थे कि कोई युवक है जो अगल-बगल के गांवों में प्रतिबंधित मांस लेकर बेचने आते हैं। शुक्रवार को बाजारडीह के पास कुछ युवक सुबह टहलने निकले थे। सड़क के किनारे खड़ी कार व उसके अगल-बगल युवक खड़ा देखकर आशंका हुई तो उनसे पूछताछ करने लगे। आरोपियों ने बताया कि कार का पेट्रोल खत्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed