फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Villagers caught Anganwadi worker selling nutritious food

Maharajganj News: पोषाहार बेच रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को ग्रामीणों ने पकड़ा

Sun, 16 Jul 2023 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Villagers caught Anganwadi worker selling nutritious food
अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। निचलौल ब्लॉक क्षेत्र के गौरा निपनिया गांव में शुक्रवार देर शाम को किराने की दुकान पर बेच रही पोषाहार के साथ आंगनबाड़ी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसके बाद आगनबाड़ी और ग्रामीणों के बीच घंटों बहस के बाद किसी तरह मौके पर दोनों के बीच मामला शांत हुआ। जिस मामले में ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

क्षेत्र के गौरा निपनिया गांव के रहने वाले काशी, संतोष, पिंटू, सर्वेश, रजवंत, प्रदीप आदि ने कहा कि बच्चों में वितरण के लिए मिलने वाले पोषाहार को हर महीने आंगनबाड़ी उठान करती थी। दो और तीन महीने पर एक बार पोषाहार का वितरण करती हैं। पोषाहार बेचने की शक पर बीते करीब चार पांच दिनों से आंगनबाड़ी पर निगरानी की जा रही थी। ऐसे में देखा गया कि वह हर माह की तरह जुलाई माह में भी वितरण के लिए शुक्रवार को सीडीपीओ कार्यालय से पोषाहार का उठान कर गांव के लिए निकली थी। लेकिन पोषाहार को घर ले जाने के बजाय गांव के तरफ मुड़ने वाली नहर पुल के किनारे स्थित एक किराने की दुकान पर पोषाहार को बेचने लगी। जिसकी भनक लगते ही मौके पर पहुंचकर पोषाहार के साथ पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


बाल विकास परियोजना अधिकारी नीरजा गुप्ता ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं मिली है। जानकारी लेकर जांच कराने के बाद आंगनबाड़ी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed