{"_id":"5efcc6138ebc3e4320275e4f","slug":"village-hotsport-married-in-raisemil-maharajganj-news-gkp356618429","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव हाटस्पाट होने के कारण बाहर राइस मिल परिसर में हुई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव हाटस्पाट होने के कारण बाहर राइस मिल परिसर में हुई शादी
विज्ञापन
गांव हॉट स्पॉट होने के कारण राइस मिल परिसर में हुई शादी
बरात पहुंची तो पुलिस कर्मियों ने गांव के बाहर ही रोका
पनियरा (महराजगंज)। क्षेत्र के ग्राम सभा सोनबरसा गांव को पांच जून से ही हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। कोरोना महामारी से बचाव के लिए गांव के प्रमुख मार्ग पर बैरिकेडिंग कर पुलिस तैनात कर दिया गया है। मंगलवार की शाम लगभग सात बजे इस गांव में जब बराती पहुंची तो बैरियर पर तैनात पुलिस कर्मियों ने रोक दिया। उन्हें गांव में नहीं घुसने की हिदायत दी। पुलिस कर्मियों ने नियम का पालन कराते हुए कहा कि गांव के बाहर शादी सम्पन्न कराएं। घराती बराती आपस में सहमत होकर गांव के बाहर एक राइस मिल परिसर में दूल्हा-दुल्हन की शादी कराई। दुल्हन की विदाई छह जुलाई को होगी। ग्राम प्रधान राम प्रसाद ने बताया कि सोनबरसा गांव में पुरंदरपुर थाना क्षेत्र से बरात आई थी, लेकिन गांव हॉट स्पॉट होने की वजह से बरात गांव में नहीं आ सकी। गांव के बाहर प्रशासन ने सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए शादी कराई। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार शुक्ला ने बताया कि हॉट स्पॉट गांव सोनबरसा में शादी गांव से बाहर राइस मिल परिसर में कराई गई है। कोरोना से बचाव को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।