फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Village head's husband accused of bullying, case registered

Maharajganj News: ग्राम प्रधान पति पर दबंगई का आरोप, केस दर्ज

Tue, 14 Oct 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 14 Oct 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Village head's husband accused of bullying, case registered
महराजगंज। विकास खंड बृजमनगंज के ग्राम पंचायत पिपरा परसौनी में सोमवार को ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद कुमार सोनी और ग्राम प्रधान पति दिनेश यादव के बीच विवाद हो गया। ग्राम प्रधान पति पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है।
विज्ञापन

इस प्रकरण में ग्राम विकास अधिकारी ने थानाध्यक्ष कोल्हुई को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस त्वरित ग्राम प्रधान पति के खिलाफ केस दर्ज जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद कुमार सोनी, जो मूल रूप से जनपद जौनपुर के ग्राम इमामपुर निवासी हैं। वर्तमान में विकास खंड बृजमनगंज में तैनात हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कोल्हुई पुलिस को दिए गए तहरीर में आरोप लगाया है कि वह सोमवार दोपहर ग्राम पंचायत पिपरा परसौनी में पंचायत भवन पर सरकारी कार्य कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम प्रधान अनुराधा यादव के पति दिनेश यादव वहां पहुंचे और अपनी पत्नी के फर्जी हस्ताक्षर कराकर कार्य कराने का दबाव बनाने लगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि जब उन्होंने ऐसा करने से इनकार किया तो ग्राम प्रधान पति दिनेश यादव आगबबूला हो गए और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि उन्होंने सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए और धमकी दी कि अभी आकर बताता हूं।
प्रभारी निरीक्षक कोल्हुई गौरव कुमार कन्नौजिया ने बताया कि आरोपी ग्राम प्रधान पति दिनेश यादव के विरुद्ध केस दर्ज जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed