{"_id":"65ec6ec657d5bdf23d038e20","slug":"village-head-directed-for-construction-of-boundary-wall-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-117478-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए ग्राम प्रधान को निर्देशित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए ग्राम प्रधान को निर्देशित किया
Sat, 09 Mar 2024 07:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 09 Mar 2024 07:44 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने सदर तहसील में विभिन्न क्रिटिकल और वर्नेबल बूथों का निरीक्षण किया। सबसे पहले घुघली क्षेत्र अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय बारीगांव पोलिंग बूथ का स्थलीय निरीक्षण किया और बूथ के संदर्भ में आवश्यक जानकारी ली।
तहसीलदार सदर अमित सिंह ने बताया कि विद्यालय में पांच बूथ हैं, जिनमें तीन को क्रिटिकल बूथ की श्रेणी में रखा गया है। इसके उपरांत दोनों लोगों ने प्राथमिक विद्यालय शीतलापुर का निरीक्षण किया। विद्यालय के बाउंड्रीवॉल के निर्माण के लिए ग्राम प्रधान को निर्देशित किया। दोनों अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों से भी चर्चा की और बूथ पर आवश्यक व्यवस्था के लिए तहसीलदार सदर को निर्देशित किया। दोनों अधिकारियों ने प्राथमिक विद्यालय करमहा को भी देखा और ग्राम प्रधान को बाउंड्रीवॉल के मरम्मत सहित अन्य जरूरी कार्यों को पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर अमित सिंह को क्रिटिकल और वल्नरेबल पोलिंग बूथों सहित सामान्य बूथों के लिए निर्धारित चेक लिस्ट के अनुसार विद्यालय की सभी कमियों को समय से दुरुस्त कराने के निर्देश दिए, ताकि चुनाव के समय कोई समस्या न होने पाए। संवाद