{"_id":"64f63c97d63f0e4278018464","slug":"vijay-prakash-sahni-became-the-block-president-for-the-third-consecutive-time-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-5140-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लगातार तीसरी बार ब्लाॅक अध्यक्ष बने विजय प्रकाश साहनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लगातार तीसरी बार ब्लाॅक अध्यक्ष बने विजय प्रकाश साहनी
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ब्लाॅक इकाई फरेंदा का हुआ चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ब्लाॅक इकाई फरेंदा का चुनाव सोमवार को ब्लाॅक सभागार में हुआ। अध्यक्ष पद पर मतदान हुआ, जिसमें विजय प्रकाश साहनी दो मतों से विजयी रहे। बाकी पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए।
चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र कुमार निषाद व रामजीत ने बताया कि कुल 110 मतदाता में शत प्रतिशत मतदान हुआ। अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी रहे। विजय प्रकाश साहनी को 56 मत व सरोज कुमार साहनी को 54 मत मिले। जिसमें विजय प्रकाश साहनी लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बने। मंत्री पद पर शाह आलम, कोषाध्यक्ष राधेश्याम चौरसिया, संगठन मंत्री गोविंद साहनी व संप्रेक्षक सुरेश कुमार मौर्य को चुना गया। चुनाव अधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र देते हुए शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय प्रकाश साहनी ने कहा संगठन हितों की रक्षा पहली प्राथमिकता होगी। किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान सत्येंद्र दूबे, फूलचंद, रविंद्र नाथ त्रिपाठी, नंदलाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।