{"_id":"6164760d8ebc3ea65d542d54","slug":"vijay-become-president-maharajganj-news-gkp4125927153","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय साहनी अध्यक्ष व हरिद्धार पांडेय महामंत्री चुने गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय साहनी अध्यक्ष व हरिद्धार पांडेय महामंत्री चुने गए
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी संघ फरेंदा ब्लॉक इकाई का हुआ निर्वाचन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ब्लॉक इकाई का चुनाव सोमवार को निर्वाचन अधिकारी रामजीत, नंद कुमार वर्मा व सत्येंद्र दूबे की देखरेख में हुआ। जिसमें विजय प्रकाश सहानी अध्यक्ष व हरिद्धार पांडेय को महामंत्री व देंवेंद्र यादव को संरक्षक चुना गया।
चुनाव अधिकारी ने बताया कि सफाईकर्मी संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए विजय प्रकाश साहनी को 71 मत व सरोज साहनी को 46 मत मिले, वहीं धर्मेद्र अरोरा को पांच मत मिले व एक मत अवैध घोषित हुआ। संरक्षक पद के लिए देवेंद्र कुमार यादव को 98 मत व प्रभावती को 22 मत मिले। कोषाध्यक्ष राधेश्याम चौरसिया, रवींद्र तिवारी उपाध्यक्ष के लिए निर्विरोध निर्वाचन हुआ। जिलाध्यक्ष ने कहा चुने गए पदाधिकारी आपसी मतभेद को भुला कर संगठन के हितों के लिए कार्य करें। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदुम्मन सिंह, अनिल यादव, जयप्रकाश यादव, कमलेश पांडेय, रामसेवक निषाद, बृजभान प्रसाद, राजन चौबे, श्यामप्रकाश दूबें, रामकेवल शर्मा और त्रिभुवन आदि मौजूद रहे।