फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Vigilance increased on Nepal border regarding life consecration program in Ram temple in Ayodhya

Maharajganj News: अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी

Mon, 25 Dec 2023 06:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 25 Dec 2023 06:32 PM IST
विज्ञापन
Vigilance increased on Nepal border regarding life consecration program in Ram temple in Ayodhya
महराजगंज। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। 84 किमी सीमा पर कड़ी नजर रखी जा रही है। खासकर पगडंडियों पर विशेष निगरानी की जा रही है। सीमावर्ती थानों की पुलिस ने गश्त तेज कर दी है।
विज्ञापन

महराजगंज जनपद से लगी भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नेपाल से आने वाले सभी वाहन और पैदल यात्रियों की सघन तलाशी और जांच-पड़ताल के बाद ही भारतीय सीमा में प्रवेश करने की इजाजत दी जा रही है। जांच के दौरान एसएसबी, पुलिस और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर महराजगंज जनपद में नेपाल सीमा से लगे थानों की पुलिस जांच अभियान चला रही है।
विज्ञापन

नेपाल सीमा से सटे इलाकों के चौराहों पर भी पुलिस की पैनी नजर है। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर निर्माण कार्यक्रम और प्राण प्रतिष्ठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। पीएम के अलावा कई अन्य मेहमान भी अयोध्या पहुंचेंगे। इसी को देखते हुए जनपद से सटी नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि सरहद पर सतर्कता बरती जा रही है। पगडंडियों पर संयुक्त गश्त की जा रही है। आने-जाने वाले हर शख्स की सघन जांच की जा रही है। सीमावर्ती थानों की पुलिस प्रत्येक हलचल पर नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed