फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Vigilance increased on India-Nepal border, surveillance is being done through drones

Maharajganj News: भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी, ड्रोन से रखी जा रही नजर

Tue, 09 Jan 2024 08:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 09 Jan 2024 08:22 PM IST
विज्ञापन
Vigilance increased on India-Nepal border, surveillance is being done through drones
सोनौली। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा व 26 जनवरी को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। इंडो-नेपाल बाॅर्डर पर सुरक्षा व खुफिया एजेंसियां अलर्ट हैं। सीमा पर करीब दो किलोमीटर ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। सोमवार को क्षेत्राधिकारी नौतनवा के नेतृत्व में सोनौली कोतवाली क्षेत्र के श्यामा काट, फरेनिया, केवतलिया खनुवा सहित सीमावर्ती गांव में जांच अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

सुरक्षा को देखते हुए भारत सरकार की खुफिया एजेंसी आईबी ने सीमा पर डेरा डाल दिया है। एसएसबी और पुलिस के जवान सादे वर्दी में सीमा पर नजर बनाए हुए है। सोमवार को सोनौली सीमा का एडीजी गोरखपुर डॉ. केएस प्रताप कुमार एसपी सोमेंद्र मीणा ने सुरक्षा का जायजा लिया था। उन्होंने निगरानी तेज करने और अराजक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए थे। इसको लेकर सीमा सुरक्षा बल के साथ सिविल पुलिस और खुफिया एजेंसिया सतर्क हो गई हैं। भारत-नेपाल से आने-जाने वाले वाहनों और लोगों की डाग स्क्वायड, हेडमेडल डिटेक्टर व मिरर डिटेक्टर से 24 घंटे चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध प्रतीत होने पर उनके फोटो तथा नाम पते एक रजिस्टर में दर्ज करने के साथ उनके आईडी प्रूफ की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

झेत्राधिकारी नौतनवा जय प्रकाश तिवारी ने बताया कि सरहद पर सुरक्षा को लेकर नेपाल सीमा के प्रत्येक चेकपोस्ट और पगडंडियों पर जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है। हर नाके पर गश्ती और चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। सीमा पार से आने वाले यात्रियों देशी-विदेशी पर्यटकों संदिग्ध नजर आने पर पूछताछ के साथ कड़ी तलाशी ली जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed