{"_id":"6272431fae7ec40e142c871c","slug":"video-of-young-man-dancing-with-gun-on-dj-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: डीजे पर तमंचे के साथ डांस करते हुए युवक का वीडियो वायरल, शिकायत पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: डीजे पर तमंचे के साथ डांस करते हुए युवक का वीडियो वायरल, शिकायत पर पहुंची पुलिस
Wed, 04 May 2022 02:40 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 04 May 2022 02:40 PM IST
सार
प्रभारी थानाध्यक्ष घुघुली सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मंगलवार की रात में करीब एक बजे का मामला है। पुलिस मौके पर पहुंची तो वह फरार हो गया था।
विज्ञापन
वीडियो वायरल हो रहा है।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के एक महावन खोर उर्फ बड़हरा गांव में मंगलवार रात आई बारात में डीजे पर तमंचा लेकर डांस करते एक युवक का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में युवक डीजे पर डांस करते हुए पिस्टल लहरा रहा है।
विज्ञापन
देवरिया जिले से आई बारात में डीजे पर तमंचे के साथ एक युवक भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए दिख रहा है। तमंचे के साथ डांस का वायरल वीडियो में युवक हाथों में तमंचा लेकर डांस कर रहा है और डांस के दौरान ही अपने कमर में फंसा रहा है।
विज्ञापन
प्रभारी थानाध्यक्ष घुघुली सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मंगलवार की रात में करीब एक बजे का मामला है। पुलिस मौके पर पहुंची तो वह फरार हो गया था। परिजनों की मदद से पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन