फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Video of students being thrown out for not wearing dress goes viral

Maharajganj News: ड्रेस नहीं पहनने पर छात्रों को बाहर निकालने का वीडियो वायरल

Sun, 22 Sep 2024 04:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Video of students being thrown out for not wearing dress goes viral
-खंड शिक्षा अधिकारी मिठौरा ने मामले की जांच की बात कही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिठौरा। क्षेत्र के एक ग्राम सभा के एक काॅलेज में शनिवार को सफेद पैंट और सफेद शर्ट नहीं पहनने पर छात्रों को काॅलेज के बाहर निकालने पर छात्रों ने नाराजगी व्यक्त की। काॅलेज आए एक अभिभावक ने छात्रों का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
शनिवार की सुबह विकास खंड मिठौरा क्षेत्र के एक कॉलेज में प्रार्थना सभा की जा रहा थी। प्रार्थना के बाद सभी छात्र-छात्राओं के ड्रेस का निरीक्षण किया जा रहा था, जिसमें प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, हाई स्कूल और इंटर काॅलेज के छात्र-छात्राओं को शनिवार को सफेद पैंट और सफेद शर्ट पहन कर आना था। दो दर्जन प्राथमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, हाई स्कूल और इंटर के छात्रों के द्वारा ड्रेस नहीं पहन कर आने पर स्कूल से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन

इंटर के एक छात्र ने अपने अभिभावक को बुलाकर लाने पर अभिभावक ने सभी छात्रों का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इंटर की कक्षा में पढ़ने वाले छात्र सिद्धार्थ, नितीश श्रीवास्तव, राहुल, सलमान, सहाबुद्दीन, बिट्टू कन्नौजिया, प्रदीप साहनी, अखिलेश आदि का कहना है कि हम लोगों के पास सफेद पैंट और शर्ट नहीं होने के कारण काॅलेज से निकाल दिया है। काॅलेज के प्रबंधक का कहना है प्रार्थना के बाद सभी बच्चों के ड्रेस का निरीक्षण किया जा रहा था। कुछ बच्चों के द्वारा ड्रेस नहीं पहनकर आने पर अभिभावकों को साथ लाने की बात कही गई। बाहर निकालने का आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
किसी भी विद्यालय के द्वारा ड्रेस नहीं पहनने को लेकर छात्रों को बाहर नहीं निकाला जा सकता है। इस संबंध में मामले की जांच की जा रही है।
-शिव कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी, मिठौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed