फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Video of driver being beaten up on road goes viral

Maharajganj News: सड़क पर चालक को पीटने का वीडियो वायरल

Sun, 13 Apr 2025 05:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 13 Apr 2025 05:40 PM IST
विज्ञापन
Video of driver being beaten up on road goes viral
सोनौली। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में सड़क पर ट्रैक्टर से खींचकर ड्राइवर को मारने पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग गोलबंद होकर ट्रैक्टर चालक को बुरी तरह पीट रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हरदीदाली गांव के मुख्य सड़क पर मिट्टी ढुलाई के लिए ट्रैक्टर लगा था। बारिश की वजह से ट्रैक्टर चालक ढुलाई में देरी कर रहा था। जबकि ट्रैक्टर मालिक का कहना रहा कि जल्दी जल्दी मिट्टी ढुलाई कर लो। इसी बात को लेकर ट्रैक्टर चालक और ड्राइवर की फोन पर बहस हो गई। इसके बाद गुस्से में ट्रैक्टर मालिक गोलबंद होकर चालक को पीटने चला गया।
विज्ञापन


मिट्टी ढुलाई कर वापस आ रहे ड्राइवर को दिनदहाड़े सड़क पर रोककर ट्रैक्टर मालिक ने गालियां देते हुए कुछ लोगों के साथ मिलकर बुरी तरह मारापीटा। इसका किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोनौली कोतवाल अजित प्रताप सिंह के अनुसार, चालक और मालिक का किसी बात पर झगड़ा हो गया था। तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed