फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Veteran party leaders will come in nomination of alliance candidate

Maharajganj News: गठबंधन प्रत्याशी के नामांकन में आएंगे पार्टी के दिग्गज नेता

Tue, 14 May 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 14 May 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Veteran party leaders will come in nomination of alliance candidate
महराजगंज। शहर के जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज के खेल मैदान में मंगलवार को इंडिया गठबंधन की सभा सुबह 10:30 बजे से होगी। जिसे संबोधित करने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे व सपा के पूर्व मंत्री शिवपाल यादव महराजगंज आएंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को पीजी काॅलेज खेल मैदान परिसर में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह कार्यकर्ताओं के साथ तैयारियों का जायजा ले रहे थे। उन्होंने परिसर में परिसर में बैठने के लिए बेहतर व्यवस्था करने का निर्देश दिया। कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। मंगलवार को लोकसभा चुनाव नामांकन का अंतिम दिन हैं। इसी दिन गठबंधन के प्रत्याशी फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन को लेकर इंडिया गठबंधन पूरी तैयारी में हैं।
विज्ञापन

गठबंधन के सभी दलों के कार्यकर्ता रैली को सफल बनाने में जुटे हैं। सपा, कांग्रेस व आप कार्यकर्ता शक्ति प्रदर्शन में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रहें। राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया नेता, राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल, उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय आदि नेता आएंगे। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed