फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Vehicles kept crawling from Saxena Chowk to PG College, even walking became difficult.

Maharajganj News: सक्सेना चौक से पीजी काॅलेज तक रेंगते रहे वाहन, पैदल चलना भी रहा दुश्वार

Sat, 11 Nov 2023 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Vehicles kept crawling from Saxena Chowk to PG College, even walking became difficult.
यातायात पुलिस ने संभाला मोर्चा, भीड़ के कारण शहर में लोगों को झेलनी पड़ी मुसीबत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। धनतेरस पर लोगों को शहर में जाम से जूझना पड़ा। भीड़ के कारण में वाहन धीरे-धीरे रेंगते रहे। पैदल चलना भी दुश्वार रहा। सक्सेना चौक से पीजी काॅलेज तक जाम लगा रहा। प्रमुख जगहों पर यातायात पुलिस आवागमन बहाल करने में जुटी रही। इस दौरान यातायात पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि डायवर्जन के कारण शहर में बड़े वाहनों को रोक दिया गया था। मऊपाकड़ सोनपति देवी महिला महाविद्यालय मोड़ से बड़े वाहनों को मोड़ दिया गया। इसी तरह से शहर से बाहर ही बड़े वाहनों को रोककर दूसरी ओर से भेज दिया गया।
शुक्रवार को सुबह से शहर में काफी ज्यादा चहल-पहल रही। दोपहर बाद शहर के बाजारों में भीड़ बढ़ती चली गई। दोपहर बाद शहर में मुख्य सड़क पर चलना दुश्वार हो गया। दोपहर 12 बजे खरीदारी करने आए शहर के रत्नेश चंद्र ने बताया कि त्योहार को देखते हुए भीड़ बढ़ गई है। चौराहे से बस स्टेशन तक पहुंचने में आधा घंटा लग गया। दुकानों पर भीड़ के कारण सामानों की खरीदारी में परेशानी हुई। इसी तरह से खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

रेडीमेड कपडों के कारोबारी दिनेश ने बताया कि धनतरेस पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। रमेश, वीरेंद्र, राजकुमार समेत अन्य कई लोगों ने कहा कि त्योहार होने के कारण शहर में भीड़ बढ़ गई थी। काॅलेज रोड पर बस स्टेशन से लेकर दुर्गा मंदिर से आगे तक बाइक से जाने में काफी वक्त लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक रामकृष्ण यादव ने बताया कि लोगों को समस्या न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। शहर में भ्रमण पर नो पार्किंग वाले स्थान पर खडे़ वाहनों को चालान करने के साथ ही लोगों को जागरूक किया गया। सभी कर्मियों को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।
--------------------
फोटो
शहर में 12 नंबर तक रहेगा डायवर्जन, आने से पहले सचेत रहें

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। शहर के आने के पहले जान ले कि किस रूट से आना है। बड़े वाहनों का डायवर्जन सुबह 10 बजे से लेकर रात में 10 तक रहेगा। 12 नवंबर तक डायवर्जन किया गया है। लोगों को समस्या न हो, इस वजह से यह व्यवस्था की गई है। यातायात पुलिस सभी प्रमुख स्थानों पर तैनात है।

यातायात निरीक्षक रामकृष्ण यादव ने बताया कि सिसवा घुघुली के तरफ से आने वाले सभी भारी वाहन, कामर्शियल वाहन जिनको फरेंदा के तरफ जाना हो वह वाहन नो-इंट्री के समय शिकारपुर परतावल पनियरा, कैम्पियरगंज होकर फरेंदा होकर जाएं। निचलौल के तरफ से आने वाले सभी भारी वाहन व्यावसायिक वाहन जिनको फरेंदा, गोरखपुर रोड की ओर जाना हो, वह वाहन नो इंट्री के समय सिंदुरिया से शिकारपुर परतावल होकर जाएं।

निचलौल के तरफ से आने वाले सभी भारी वाहन/कामर्शियल वाहन जिनको फरेंदा, गोरखपुर रोड़ की ओर जाना हो वह वाहन नो इंट्री के समय सिंदुरिया से शिकारपुर परतावल होकर जाएं। चौक रोड़ से आने वाले सभी भारी वाहन/कामर्शियल वाहन जिनको फरेंदा, गोरखपुर रोड़ की ओर जाना हो वह वाहन नो इंट्री के समय झंझनपुर से सिंदुरिया शिकारपुर, परतावल होकर जाएं। फरेंदा की ओर से आने वाले सभी भारी वाहन / कामर्शियल वाहन जिनका निचलौल, चौक, सिंदुरिया , शिकारपुर जाना हो वह वाहन नो इंट्री के समय कैम्पियरगंज, पनियरा, परतावल, शिकारपुर, सिंदुरिया होकर गए। गोरखपुर, परतावल बाजार के तरफ आने वाले सभी भारी वाहन कामर्शियल वाहन नो इंट्री के समय शिकारपुर से ही डायवर्जन है। 12 नवंबर 2023 तक भारी वाहनों के प्रवेश वर्जित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed