{"_id":"6af8ca9cc5adf466660d2f16","slug":"various-events-were-organised-from-ssb-camp-to-schools-maharajganj-news-c-206-1-mhg1039-189236-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बाल दिवस पर नौनिहालों ने दिखाई प्रतिभा, चाचा नेहरू को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बाल दिवस पर नौनिहालों ने दिखाई प्रतिभा, चाचा नेहरू को किया याद
विज्ञापन
महराजगंज। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती शनिवार को धूमधाम से जिले में बाल दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके स्कूलों से लेकर अन्य संस्थानों पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं चाचा नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व को याद किया गया।
बाल दिवस पर 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल चिउरहां में संदीक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित से हुआ। इस मौके पर संदीक्षा सचिव डिम्पल सोनी ने बताया कि बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, ब्रेन गेम और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और हुनर से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
प्रतियोगिताओं में शामिल होने वाले अन्य बच्चों को भी प्रोत्साहन स्वरूप उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम की अगुवाई योजन द्वितीय कमान अधिकारी एवं कार्यवाहक कमांडेंट नरेश कुमार जांगिड़ ने की। इस अवसर पर यथार्थ चौबे, धुरवा, मेघादित्य, श्रेयांश और प्रणव सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर
नौतनवा प्रतिनिधि के अनुसार, बाल दिवस पर शनिवार को दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुआ। इसमें प्ले स्कूल व एक निजी स्कूल के बच्चों के बीच खो-खो, कबड्डी, दौड़, चेयर रेस, वॉलीबॉल, ऐमिंग, सैक रेस प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस दौरान बच्चों में मृदुल, सामर्थ, शानवी, अमन, अंश, अस्मित, मिष्ठी, रेयांश, आस्था, प्रियांशी, देव, शिखा, नितेश, वेदांश, रुद्र, समृद्धि एवं टीचर्स में मोनिका, तेजस्वी, वैष्णवी, ईशा, प्रीति, अंजली, मनिता, रिंकल, इशिता, अंशिका, श्रद्धा, परमजीत, काशिफ, डॉली, दीपिका, प्रतिभा आदि मौजूद रहे।
शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मना बाल दिवस
विकासखंड सिसवा क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में बाल दिवस के मौके पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एसएस इंटर कॉलेज करमही, पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरा बाजार, प्राथमिक विद्यालय सेमरी द्वितीय तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय हेवती में खेलकूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक आयोजन हुए।