{"_id":"61d5eefb4ddb8b2a995fb78c","slug":"vantangiya-bluahiya-s-people-deep-wants-basic-progress-maharajganj-news-gkp4226287182","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनटांगिया बलुअहिया के वासियों को बुनियादी सुविधाओं की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनटांगिया बलुअहिया के वासियों को बुनियादी सुविधाओं की दरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वनटांगिया बलुअहिया के लोगों को बुनियादी सुविधाओं की दरकार
महराजगंज। चौक क्षेत्र के वनटांगिया गांव बलुअहिया नर्सरी के वासियों की बदहाली दूर नहीं हो रही है। अभी भी वे आवागमन, पेयजल व स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। जब तक उन्हें संपूर्ण बुनियादी सुविधाओं का लाभ नहीं मिलेगा तब तक वे विकास की मुख्यधारा से नहीं जुड़ पाएंगे।
सदर तहसील क्षेत्र के वनग्राम बलुअहिया की जनसंख्या 700 से अधिक है। लंबे समय बाद पिछले साल ग्राम प्रधान का चुनाव हुआ तो सभी को उम्मीद जगी की अन्य राजस्व गांवों की तरह यहां पर भी लोगों को समस्त प्रकार की बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा तथा वे विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे। चुनाव होने के उपरांत जंगली क्षेत्र में स्थित बलुअहिया में आवास व सौर ऊर्जा का लाभ तो वासियों को मिल गया लेकिन अभी तक गांव में पक्का मार्ग नहीं बन सका। यही नहीं आवागमन, पेयजल व स्वास्थ्य आदि की दृष्टि से भी गांव की दशा अत्यंत खराब है।
ग्रामीण कुबेर ने बताया कि गांव के लोगों के लिए इलाज की व्यवस्था नहीं है। किसी की तबीयत खराब होने पर उन्हें चौक अथवा जिला अस्पताल जाना पड़ता है। रामप्रीत ने कहा कि गांव में संपर्क मार्ग तक पक्का नहीं है। बारिश में उन्हें काफी असुविधा होती है। घनश्याम ने कहा कि अभी उन्हें राशन आदि का लाभ नहीं प्राप्त हो पा रहा है। रामकिशुन यादव ने कहा कि गांव में लगे सौर ऊर्जा लाइट की स्थिति भी अत्यंत बदहाल है।
विज्ञापन
हैंडपंप से पानी पीना बनी मजबूरी
गांव में इंडिया मार्क हैंडपंप व ओवरहेड टैंक न होने से वासियों को हैंडपंप से पानी पीना मजबूरी बन गया है। हालांकि इस नल से पानी पीने से सदैव बीमारियों का डर बना रहता है।
आंगनबाड़ी केंद्र में चलता है स्कूल
गांव में बच्चों को शिक्षित करने के लिए अस्थायी तौर पर आंगनबाड़ी केंद्र में स्कूल चलता है। उनके लिए स्थायी विद्यालय का निर्माण गतिमान है।
वनटांगियों के विकास को लेकर विकास विभाग गंभीर : सीडीओ
मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि वनटांगियों के विकास को लेकर विकास विभाग गंभीर है। शिक्षा, आवास आदि सुविधाओं की व्यवस्था कराई गई है। अन्य बुनियादी सुविधाओं की बहाली की दिशा में भी प्रयास होगा।