{"_id":"6304bb098695da71537d935d","slug":"uzbekistan-woman-arrested-for-illegally-entering-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal: नेपाल में अवैध ढंग से प्रवेश करने पर उज्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nepal: नेपाल में अवैध ढंग से प्रवेश करने पर उज्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार, केस दर्ज
Tue, 23 Aug 2022 05:03 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 23 Aug 2022 05:03 PM IST
सार
क्षेत्राधिकारी नौतनवां अनुज कुमार सिंह ने बताया कि महिला के पास कूट रचित दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। पूछताछ के बाद उसको चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में उज्बेकिस्तान की महिला।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत नेपाल से लगी सीमा सोनौली से नेपाल जाने के दौरान सोमवार देर रात एक उज्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार की गई। उसके पास से 73 हजार भारतीय मुद्रा व 270 अमेरिकी डॉलर के अलावा एक हरे रंग का उज्बेकिस्तानी पासपोर्ट मिला है। यह पासपोर्ट केवल उज्बेकिस्तान के अंदर ही मान्य होना बताया गया।
जानकारी के अनुसार, भारतीय सीमा क्षेत्र से नेपाल में अवैध ढंग से उज्बेकिस्तान की महिला नेपाल जाने की कोशिश में लगी थी। इसकी भनक लगते ही आव्रजन अधिकारियों ने सोनौली सीमा पर शोखसनम सपाखोनोवा निवासी तोशकंद विलोयती ओलमालिकी, उज्बेकिस्तान को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ सोनौली कोतवाली में केस दर्ज कराया।
पंजाब नंबर की कार से वह सोनौली कस्बे में पहुंची थी। नेपाल के एक व्यक्ति से संपर्क कर व सीमा पार करने की व्यवस्था में जुटी थी। आव्रजन अधिकारी उत्तम कुमार ने सोनौली कोतवाली में तहरीर दी। सोमवार देर रात सूचना मिली कि पंजाब नंबर की एक कार में एक विदेशी महिला है। वह नेपाल जाने के प्रयास में है।
विज्ञापन
इसपर आव्रजन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कार की पिछली सीट पर विदेशी महिला लेटी थी। कार में चालक एक और व्यक्ति बैठा था। तलाशी में उसके पास से 73 हजार भारतीय मुद्रा व 270 अमेरिकी डॉलर के अलावा एक हरे रंग का उज्बेकिस्तानी पासपोर्ट भी मिला।