{"_id":"62d47097f75b2912e74e6b15","slug":"urja-diwas-willclebarated-in-powerd-villages-maharajganj-news-gkp444039429","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े ग्राम में मनेगा उर्जा दिवस कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े ग्राम में मनेगा उर्जा दिवस कार्यक्रम
विज्ञापन
पूर्ण ऊर्जीकृत गांवों में मनेगा ऊर्जा दिवस
महराजगंज। जिले के पूर्ण ऊर्जीकृत गांवों में बिजली महोत्सव व ऊर्जा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 25 से 31 जुलाई के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को देश की आजादी के बाद ऊर्जा क्षेत्र में विकास की जानकारी देने के साथ ही भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को ऊर्जा विभाग की ओर से चलाई जा रही सौभाग्य योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, वन नेशन वन ग्रेड, उपभोक्ता अधिकार तथा नवीकरणीय ऊर्जा विकास विभाग की ओर से संचालित सोलर रूफ टॉप योजना के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही इन विषयों पर तैयार कराए गए ऑडियो- वीडियो चलचित्र का प्रदर्शन किया जाएगा।
इस मौके पर ऊर्जा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कार्मिकों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। कार्यक्रम में मंत्री व जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
नामित होंगे नोडल अधिकारी, प्रदर्शनी भी लगेगी
कार्यक्रम को बेहतर ढंग से आयोजित कराने के लिए नोडल अधिकारी नामित किए जाएंगे। प्रदर्शनी के माध्यम से ग्रामीणों को ऊर्जा के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी।
कोट
चेहरी व कटहरा गांव में होगा कार्यक्रम
ऊर्जा दिवस कार्यक्रम की महत्ता बताने के लिए स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े गांवों में कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके लिए सदर क्षेत्र के चेहरी व कटहरा गांव का चयन किया गया है। कार्यक्रम की रूपरेखा बना ली गई है।
-सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी