फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Upset over classes not being held for two months, students of the Government ITI College created a ruckus.

Maharajganj News: दो माह से कक्षाएं नहीं चलने से नाराज राजकीय आईटीआई काॅलेज के छात्रों ने किया हंगामा

Mon, 15 Jun 2026 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Upset over classes not being held for two months, students of the Government ITI College created a ruckus.
आईटीआई के छात्रों से वार्ता करते प्रधानाचार्य व पुलिस।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को मनाने में जुटी रही, कक्षाएं चलाने के आश्वासन पर माने छात्र
विज्ञापन

फरेंदा। राजकीय आईटीआई काॅलेज पिपरामौनी में रविवार की सुबह कक्षाएं नहीं चलने से नाराज छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। दो माह से कक्षाएं नहीं चलने से छात्र नाराज थे। छात्रों की सूचना पर पहुंची पुलिस काफी देर तक मनाने में जुटी रही। कक्षाएं चलाने के आश्वासन पर छात्र माने।
आईटीआई काॅलेज के छात्र शिवम कुमार, अमित कुमार, शक्ति, शिवेंद्र, सचिन, सुचित, करन सहित करीब 50 से अधिक छात्रों ने गेट के सामने रविवार की सुबह करीब आठ बजे से हंगामा शुरू कर दिया। छात्रों का कहना था कि कॉलेज प्रशासन विगत दो माह से कक्षाएं नहीं चला रहा है। साथ ही छात्रों से फीस भी वसूल लिया गया है। जब कक्षाएं चलाने के बारे में पूछा जाता है तो प्रधानाचार्य हीलाहवाली करते हैं।
विज्ञापन

रविवार को सुबह काॅलेज प्रबंधन की तरफ से एक वाहन आया। छात्रों को आशंका थी कि प्रयोगात्मक संबंधी सामग्री को वाहन पर लाद कर कहीं भेजा जाना था। छात्र इस पर नाराज हो गए और सामान नहीं ले जाने की मांग करने लगे। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज में लैपटाॅप, फीटर, सहित कई सामग्री है जिसकी जरूरत पढ़ाई के दौरान हमेशा पड़ती है, उसे यहां से उठा ले जाया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कॉलेज प्रशासन से वार्ता किया लेकिन छात्र अपनी जिद पर अड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य विनय कुमार गुप्ता ने बताया कि छात्रों के बीच अफवाह फैलाया गया है कि काॅलेज बंद हो रहा है। जबकि ऐसा कुछ नहीं है। कुछ कारणों से कक्षाएं नहीं चल पा रही हैं। शीघ्र ही कक्षाएं शुरू करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed