फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Uproar in Bankati during vaccination

टीकाकरण के दौरान बनकटी में हंगामा

Wed, 04 Aug 2021 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Uproar in Bankati during vaccination
सीएचसी बनकटी में टीकाकरण के लिए लगी भीड़। - फोटो : MAHARAJGANJ
टीकाकरण के दौरान बनकटी में हंगामा
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोनारोधी टीका लगवाने में लोगों को तमाम दुश्वारियां झेलनी पड़ रहीं हैं। बनकटी सीएचसी पर भीड़ ज्यादा हुई तो हंगामा शुरू हो गया। पुलिस के समझाने पर मामला शांत हुआ। उधर, मंगलवार को पनियरा क्षेत्र महदेईया में स्वास्थ्य कर्मियों से मारपीट करने के आरोपित पर बुधवार को केस दर्ज किया गया है।
महिला अस्तपाल के अलावा जिले के सभी सीएचसी एवं पीएचसी पर टीका लगाने की व्यवस्था है। इन केंद्रों पर टीका लगवाने वालों की भीड़ जुट रही है। जिले में बुधवार को 3498 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में बुधवार को टीकाकरण के लिए तीन केंद्र बनाए गए जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी, पुराना अस्पताल फरेंदा व मनिकौरा को केंद्र बनाया गया था। तीनों केंद्रो पर कुल करीब 700 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया। सीएचसी बनकटी केंद्र पर टीका लगावानें के लिए सुबह चार बजें से ही लोग पहुंचना शुरू कर दे रहे हैं। दिन में करीब नौ बजें लोगों को पता चला कि वैक्सीन की कमी है तो लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। केंद्रो पर भीड़ अधिक होने के कारण लोगों में नोक झोंक भी हो जा रहे है। इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पनियरा प्रतिनिधि के अनुसार टीका लगवाने के दौरान महिला स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मारपीट हो गई थी। आरोपित जीतनरायन निवासी महदेइया के खिलाफ केस दर्ज करने की पुष्टि थानाध्यक्ष हरेंद्र मिश्रा ने की। डिप्टी सीएमओ आई ए अंसारी ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य पनियरा में तैनात स्वास्थ्य कर्मी पिंकी, रानी, सी एच सो आकांक्षा रंजन व एएनएम संगीता की मंगलवार को महदेइयां प्राथमिक विद्यालय पर टीका लगा रही थी। इस बीच एक व्यक्ति आकर टीका लगाने का दबाव बनाने लगा। मना करने में मारपीट कर लिया। जिससे आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कराया गया।

कोई पॉजिटिव नहीं मिला
महराजगंज। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस कम हो गया है। बुधवार को कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। 1416 सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। अब तक 12380 केस सामने आ चुके हैं। जिसमें सक्रिय केस महज 4 है। मरने वालो की संख्या 136 है। वहीं 12238 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के प्रति सभी को जागरूक किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed