{"_id":"611568078ebc3e7b985a823d","slug":"up-primary-teachers-sangh-s-membership-compain-begin-maharajganj-news-gkp40539216","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्यता अभियान का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्यता अभियान का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का सदस्यता अभियान शुरू
महराजगंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ महराजगंज द्वारा विकास क्षेत्र सदर के शिक्षकों के सदस्यता अभियान का शुभारंभ संघ के जिलामंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्र ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कहा कि एकता के बल पर कठिन से कठिन समस्यायों का समाधान हो जाता है।
इस दौरान सदर ब्लॉक के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह और मंत्री अखिलेश पाठक को वर्ष 2021 की सदस्यता रसीद दी। इसी के साथ विकास क्षेत्र सदर महराजगंज के शिक्षकों को प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्य बनाने की औपचारिक शुरुआत हो गई। जिलामंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि संगठन शिक्षकों के हितों के लिए सदैव तत्पर है और सभी की एकजुटता ही संगठन की ताकत है। जनपदीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने कहा कि सदर ब्लॉक के शिक्षक हमेशा मजबूती के साथ संगठन से जुड़े रहते हैं और सभी की एकता के बल पर कठिन से कठिन समस्यायों का समाधान होता है।
ब्लॉक मंत्री अखिलेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ मातृ संगठन है जिसके द्वारा शिक्षकों को ऐतिहासिक उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं। इसलिए सदर ब्लॉक के शत प्रतिशत शिक्षक प्राथमिक शिक्षक संघ की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर राकेश कुमार सिंह, मौसम, वंदना त्रिपाठी, सुनील गौतम, अमरेन्द्र सिंह, गोपाल पटेल, कृष्ण कुमार मद्धेशिया, पंकज कुमार मौर्य ,संजय वर्मा, शशिकला, इंदु सिंह, सुरेंद्र शर्मा, साकेत जैन,सत्यप्रकाश त्रिपाठी, बलवंत पटेल ,सरिता पटेल ,जया सिंह,नम्रता पटेल ,पूर्णिमा सिंह आदि मौजूद रहे।