फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   UP Board Result 2022 maharajganj topper list 2022 student story

UP Board Result 2022: टाइल्स लगाने वाले के बेटे ने किया महराजगंज जिला टॉप, बढ़ईगिरी करने वाले के बेटे को मिला दूसरा स्थान

Sat, 18 Jun 2022 05:16 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sat, 18 Jun 2022 05:16 PM IST
सार

महराजगंज जिले के पंचायत इंटर कॉलेज परतावल में हाईस्कूल के छात्र सोनू गोंड जनपद को टॉपकर क्षेत्र का नाम रोशन किए हैं। वहीं महराजगंज जिले में सिसवा कस्बे के आरपीआई कॉलेज के हाई स्कूल के छात्र नवनीत प्रजापति हाई स्कूल में 94.17 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन
UP Board Result 2022 maharajganj topper list 2022 student story
महराजगंज जिले के टॉपर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिले के पंचायत इंटर कॉलेज परतावल में हाईस्कूल के छात्र सोनू गोंड जनपद को टॉपकर क्षेत्र का नाम रोशन किए हैं। आगे चलकर वह इंजीनियर बनकर पिता के सपने को साकार करेंगे। इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए यह अपनी आगे पढ़ाई जारी रखेंगे। औसतन आठ से नौ घंटे पढ़ाई करने के बाद यह कामयाबी मिली है।

विज्ञापन


वहीं महराजगंज जिले में सिसवा कस्बे के आरपीआई कॉलेज के हाई स्कूल के छात्र नवनीत प्रजापति हाई स्कूल में 94.17 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर हैं। यह सिसवा कस्बे से सटे गेरमा गांव के रहने वाले हैं। जिले की टॉप 10 की सूची में दूसरे स्थान पर नाम दर्ज करने वाले नववीत की रोल मॉड्ल उनकी बहन नंदनी प्रजापति हैं। उन्हें प्रेरणा से आगे बढ़ते हुए नवनीत ने दूसरा स्थान पाने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन


सोनू गोंड ने बताया कि पिता राधेश्याम मुंबई में टाइल्स लगाने का काम करते हैं। उनके द्वारा हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी जाती है। माता कौशल्या देवी हमेशा हौसला बढ़ाती हैं। पिता का सपना है कि आगे चलकर इंजीनियर बनूं। उनके सपनों को साकार करने के लिए पूरे मनोयोग से तैयारी करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनू का दूसरा भाई आकाश कक्षा चार में पढ़ता है। बेलभरिया गांव के रहने वाले सोनू ने बताया कि क्रिकेट खेलना अच्छा लगता है। खाली वक्त में प्रतियोगिता की किताबें पढ़ने में रूची है। सोनू मामा प्रमोद गोंड के घर लक्ष्मीपुर जरलहिया में रहकर पढ़ाई करता है।

सोनू के चाचा नाम नरसिंह गोंड, प्रमोद, गिरिजेश ने भतिजे को मिली सफलता पर खुशी जाहिर की। सोनू ने बताया कि सफलता के लिए सतत परिश्रम करने की जरूरत है। स्कूल में शिक्षकों के मार्ग दर्शन में विषयों को समझने में असानी मिली, जिससे सफलता की राह आसान हुई। गणित विषय पढ़ने में रूची है। विद्यालय में गणित के शिक्षक भी बेहतर ढंग से पढ़ाते हैं।

 

नवनीत ने हासिल किया जिले में दूसरा स्थान

वहीं जिले के दूसरे नंबर के टॉपर नवनीत ने बताया कि बड़ी बहन नंदनी वर्ष 2018 में हाई स्कूल, 2020 में इंटर जिले की टॉप सूची में शामिल रही। उन्हीं से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का ठान ली। प्रत्येक दिन कम से आठ घंटे पढ़ाई जारी रखा। सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रहा। सीधा फोकस किताबों पर रहा। खाली वक्त में दोस्तों एवं परिवार के बीच रहता था।

पिता ब्रह्मानंद मुंबई में बढ़ईगिरी करते हैं। उनके द्वारा आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित किया जाता है। भविष्य में डॉक्टर बनकर मरीजों की सेवा करनी है। इसी उद्देश्य से आगे की पढ़ाई करूंगा। माता सिंधु देवी ने बेटे को मिली सफलता पर खुशी जाहिर की। दो भाई बहनों में सबसे छोटे नवनीत को आगे बढ़ने की चाह है।

उन्होंने बताया कि मेरे पसंदीदा शिक्षक वारिश अली हैं। वह विज्ञान के शिक्षक हैं। इनके द्वारा कठीन तथ्यों को सजह भाव से समझाना अच्छा लगता है। गलती होने पर भी डांटने के बजाय बेहतर ढंग से समझाने का प्रयाय करते हैं। विज्ञान मेरा पसंदीदा विषय है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed