{"_id":"67b78170ca2f2987dc0a1828","slug":"up-board-exam-remuneration-fixed-25-percent-increase-maharajganj-news-c-206-1-go11002-143090-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: यूपी बोर्ड परीक्षा पारिश्रमिक तय, 25 प्रतिशत इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: यूपी बोर्ड परीक्षा पारिश्रमिक तय, 25 प्रतिशत इजाफा
Fri, 21 Feb 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने वाले शिक्षक व अन्य कर्मियों की पारिश्रमिक तय कर दी गई है। डीआईओएस ने जानकारी देते हुए पारिश्रमिक में पिछले वर्ष की तुलना में 25 फीसदी बढ़ोतरी की जानकारी दी। परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र व संकलन केंद्रों पर तैनात शिक्षक व कर्मचारियों के लिए तय राशि के मुताबिक केंद्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षक
के लिए प्रति पाली 100 रुपये पारिश्रमिक निर्धारित किया गया है। बंडल वाहकों को एक पाली में 20 रुपये पारिश्रमिक के रूप में दिए जाएंगे।डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि यूपी बोर्ड की ओर से जारी पुनरीक्षित पारिश्रमिक दर के अनुसार अतिरिक्त केंद्र व्यवस्था के लिए प्रति पाली 60 रुपये व प्रतिदिन 120 रुपये पारिश्रमिक निर्धारित किया गया है। लिपिक को 44 रुपये प्रति पाली व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को 30 रुपये प्रति पाली की दर से भुगतान किया जाएगा। बंडल वाहकों को एक पाली में 20 रुपये मिलेंगे। संकलन केंद्रों पर तैनात मुख्य नियंत्रक को 75 रुपये प्रतिदिन व अधिकतम 1789 रुपये, उपनियंत्रक को 60 रुपये प्रतिदिन व अधिकतम 1441 रुपये, सह उपनियंत्रक को 55 रुपये प्रतिदिन व अधिकतम 1520 रुपये, स्ट्रांग रूम गार्ड 50 रुपये प्रतिदिन व अधिकतम 1349 रुपये प्राप्त कर सकेंगे।