{"_id":"69b0870ca2ac7bd0530947d5","slug":"up-board-458-absent-including-262-in-the-first-shift-maharajganj-news-c-206-1-go11002-173091-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : पहली पाली में 262 सहित 458 गैरहाजिर रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : पहली पाली में 262 सहित 458 गैरहाजिर रहे
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी।
हाईस्कूल में कला तो इंटर में गृह विज्ञान की परीक्षा
सचल दस्ते ने दी 56 केंद्रों की निरीक्षण रिपोर्ट
महराजगंज। मंगलवार यूपी बोर्ड की परीक्षा में कुल 458 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। यह आंकड़ा दोनों पालियों को मिलाकर है। हाईस्कूल में कला तो इंटर में गृह विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषय की परीक्षा हुई। सचल दल ने दोनों पालियों में 56 केंद्रों पर जांच की रिपोर्ट भेजकर शुचिता पूर्ण परीक्षा की जानकारी दी है।
मंगलवार को पहली पाली में इंटरमीडिएट वीओसी में 597 के सापेक्ष 587 ने परीक्षा दी और 10 गैरहाजिर रहे। इसी पाली में हाईस्कूल में कला की परीक्षा हुई। 37,383 के सापेक्ष 37,151 ने परीक्षा दी और 252 गैरहाजिर रहे। इस प्रकार पहली पाली के गैरहाजिर 262 रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट गृह विज्ञान परीक्षा हुई जिसमें 3,171 के सापेक्ष 2,975 ने परीक्षा दी और 196 गैरहाजिर रहे। संख्या कम होने के कारण परीक्षा सिर्फ 71 केंद्रों पर हुई। दूसरी पाली में हाईस्कूल की परीक्षा नही थी।
ऑनलाइन निगरानी के लिए स्थापित कंट्रोल रूम के इंचार्ज रामजी प्रसाद ने बताया कि दोनों पालियों में 24 शिक्षकों ने ऑनलाइन मॉनिटरिंग में सहयोग दिया। 56 केंद्रों की निरीक्षण रिपोर्ट सचल दल ने उपलब्ध कराकर शुचिता पूर्ण परीक्षा होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
वर्जन
यूपी बोर्ड की परीक्षा में अब तक कहीं भी किसी प्रकार की गड़बड़ी नही मिली है। कल के बाद परीक्षाएं समाप्त हो जाएंगी।
-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस, महराजगंज