फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Unopposed election from Ramnagar decided in the by-election for the post of village head.

Maharajganj News: ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव में रामनगर से निर्विरोध निर्वाचन तय

Tue, 23 Jul 2024 05:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 23 Jul 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Unopposed election from Ramnagar decided in the by-election for the post of village head.
फरेंदा। ब्लाॅक के ग्राम पंचायत रामनगर के ग्राम प्रधान अभय कुमार उर्फ सोनू की मृत्यु के बाद पद रिक्त था। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में सोमवार को मृतक ग्राम प्रधान की पत्नी दिव्या ने नामांकन किया। ग्रामीणों की आपसी सहमति के कारण किसी अन्य व्यक्ति ने नामांकन नहीं किया। इसके कारण दिव्या का निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत रामकृष्ण ने बताया कि रामनगर के ग्राम प्रधान पद पर दिव्या ने नामांकन किया है। किसी अन्य ने नामांकन नहीं किया। सदस्य पद के उपचुनाव में करमहवां बुजुर्ग वार्ड दो से रीना गुप्ता, छितही बुजुर्ग वार्ड दो से शीला, महदेवा दूबे वार्ड आठ से उकसाना खातून व रामनगर वार्ड पांच से सुमन ने नामांकन किया है।
विज्ञापन

इसमें नामांकन पत्रों की जांच के बाद सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। रामनगर से ग्राम प्रधान पद पर मृतक ग्राम प्रधान की पत्नी दिव्या का निर्विरोध निर्वाचन तय होने के बाद ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि रामप्रकाश सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष रामप्रताप यादव, दिनेश यादव, सुनील चौरसिया, दिनेश चंद्रा,लालदेव यादव, चरन सिंह चौधरी, सुकांत शर्मा, सीपी सिंह, महेंद्र कुमार आदि ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ सदस्यों ने किया नामांकन

महराजगंज। पनियरा क्षेत्र के सात ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों रिक्त आठ पदों पर 6 अगस्त को होने वाले उपचुनाव के लिए केवल आठ ही लोगों ने नामांकन किया है। इसकी जांच मंगलवार को होगी और बुधवार को उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया जाएगा।


एडीओ पंचायत गुड्डू प्रसाद ने बताया कि उप चुनाव सदस्यों की मृत्यु के बाद रिक्त हो गए थे। ग्राम पंचायत सूचितपुर वार्ड नं पांच से शकुंतला, गेहुअना वार्ड नं आठ से फरजाना, नेवासपोखर के वार्ड नं सात से राजकिशोर व 12 से मुन्नी, इलाहाबाद वार्ड नं नौ से गोबरी, डोमरा के वार्ड नं 14 से रितेश, महदेइया के वार्ड नं नौ से आशा व सोनबरसा के वार्ड नं तीन से शांती ने नामांकन किया है। चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर दिनानाथ द्विवेदी व सहायक रिटर्निंग ऑफिसर राजन मौर्य को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed