फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   unlocl 2 : jim and parks closed

अनलाक टू: जिम व पार्क रहेंगे बंद, खेल गतिविधियों पर भी रोक

Wed, 01 Jul 2020 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
unlocl 2 : jim and parks closed
अनलाक टू: जिम व पार्क रहेंगे बंद, खेल गतिविधियों पर भी रोक
विज्ञापन

महराजगंज। प्रदेश सरकार द्वारा बुधवार से शुरू हुए अनलाक टू के लिए दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से जहां जिम व पार्क को बंद किया गया है, वहीं खेल गतिविधियों पर भी रोक रहेगी। कंटेनमेंट जोन में 31 जुलाई तक लाकडाउन प्रभावी रहेगा।
कोरोना के कारण 25 मार्च से समस्त गतिविधियों को रोका गया था। समय-समय पर दी गई ढील के बाद उम्मीद थी कि पहली जुलाई से छूट कुछ बढ़ सकती है, मगर दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले को देखते हुए शासन ने जिम, सिनेमा हाल, मनोरंजन पार्क को जहां बंद रखने का निर्देश दिया है, वहीं सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षिक, सांस्कृतिक, धार्मिक व अन्य सामूहिक गतिविधियों पर प्रतिबंध जारी रहेगा।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी कुंज विहारी अग्रवाल ने बताया कि शासन के निर्देशों का पालन किया जाएगा। कुछ बदलाव होने की दशा में पुन: सूचित भी किया जाएगा।
रात दस बजे से सुबह पांच तक आवागमन पर रोक
जिले में रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक सामान्य लोगों व वाहन के आने-जाने पर रोक रहेगी। आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर अन्य किसी कार्य के लिए लोगों को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन में प्रभावी रहेगा लाकडाउन
कंटेनमेंट जोन में लाकडाउन पूरी तरह प्रभावी रहेगा। यदि कंटेनमेंट जोन के बाहर कहीं केस मिलता है तो उसे बफर जोन के रूप में चिन्हित किया जाएगा।
नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति के लिए मास्क पहनना व सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने वालों पर लाकडाउन के उल्लंघन मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed