फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Under construction roof of school collapsed, two workers injured

Maharajganj News: स्कूल का निर्माणाधीन छत गिरा, दो मजदूर घायल

Sun, 14 Jan 2024 09:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 14 Jan 2024 09:07 PM IST
विज्ञापन
Under construction roof of school collapsed, two workers injured
महराजगंज। शहर के सेंट जोसेफ स्कूल में निर्माणाधीन भवन का छत लग रहा था। इसमें बांस और बल्ली सरकने से लिंटर गिर गया। इसमें एक मजदूर घायल हो गया। दूसरे को हल्की चोट लगी है। पहले मंजिल की छत छोड़कर दूसरे मंजिल की छत लगाई जा रही थी। बांस बड़ा नहीं होने के कारण जोड़ा गया। दबाव पड़ा तो वह टूट गया। इस वजह से यह घटना हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्कूल की छत लगाने के दौरान करीब 30 से 40 मजदूर काम कर रहे थे। एक छत को छोड़कर दूसरे छत को लगाया जा रहा था। मजदूर बांस बल्ली लगा रहे थे। इसी बीच बल्ली टूट गई। इसमें दो मजदूरों को घायल होना बताया जा रहा है। घटना की जानकारी होते ही तहसीलदार सदर राजेश कुमार यादव और सदर कोतवाल आनंद गुप्ता, नगर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। दुर्घटना में मजदूर रामअवध निवासी महदेवा का हाथ टूटा है। दूसरा संजय निवासी कोटा मुकुंदपुर को हल्की चोट आई है।
विज्ञापन

तहसीलदार सदर राजेश कुमार यादव ने बताया कि घायल मजदूर का इलाज हो रहा है। जांच में अगर कोई गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई की जाएगी। नक्शा से लेकर अन्य जरूरी बिंदुओं पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed