फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Under-14 wrestling training gifted in Khelo India

Maharajganj News: खेलो इंडिया में अंडर-14 कुश्ती प्रशिक्षण की मिली सौगात

Sat, 13 Sep 2025 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Under-14 wrestling training gifted in Khelo India
महराजगंज। जनपद को खेलो इंडिया के तहत अंडर-14 कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र संचालन की सौगात मिली है। इसके बाद क्रीड़ा विभाग इस आयुवर्ग के विद्यार्थियों से आवेदन लेने में जुटा है। इसका प्रशिक्षण अगले माह से जनपद में निशुल्क दिया जाएगा। गाइडलाइन के मुताबिक, कुल 30 खिलाड़ी का चयन होगा। इसके अलावा भी खिलाड़ी सिर्फ 160 रुपये शुल्क जमाकर क्रीड़ा विभाग की तरफ से निशुल्क प्रशिक्षण, डिजिटल आई कार्ड व स्पर्धाओं में प्रतिभाग करने का मौका प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने बताया कि निर्धारित गाइडलाइन के मुताबिक 13 वर्ष की आयु वाले खेलो इंडिया प्रशिक्षण के लिए आवेदन स्पोर्ट्स स्टेडियम में कर सकते हैं। निशुल्क प्रशिक्षण, किट, स्पर्धाओं में प्रतिभाग पूरे वर्ष कराने के लिए 30 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। एक अक्तूबर से यह प्रशिक्षण बालक-बालिका के लिए अलग-अलग शुरू हो जाएगा। बताया कि कुश्ती के अलावा अन्य खेल का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए किसी भी आयुवर्ग के खिलाड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed