फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ultimatam6

ऑटो व ई-रिक्शा चालकों का उलझा मामला, आंदोलन की चेतावनी

Tue, 28 Jun 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
ultimatam6
ऑटो व ई-रिक्शा चालकों का उलझा मामला, आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

भाजपा नेता के नेतृत्व में ई-रिक्शा चालकों ने सीओ को सौंपा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवां। स्थानीय ई- रिक्शा एवं ऑटो चालकों में वाहन के संचालन को लेकर उपजा विवाद दिनों दिन उलझता ही जा रहा है। मंगलवार सुबह भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में ई-रिक्शा चालकों ने क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह को पत्र सौंपकर ऑटो चालकों द्वारा की जा रही मनमानी के खिलाफ दो दिनों के अंदर कोई कार्रवाई न होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी को सौंपे गए पत्र में ई-रिक्शा चालकों ने लिखा है कि ऑटो चालकों के पास नौतनवां से सोनौली तक चलने के लिए कोई परमिट नहीं है। उनके पास सिर्फ और सिर्फ कोल्हुई से छपवा तक ही ऑटो चलाने का परमिट है। बावजूद इसके उनके द्वारा न सिर्फ स्वयं मनमानी पूर्वक वाहन चलाया जा रहा है, बल्कि ई रिक्शा चालकों को भी आए दिन प्रताड़ित किया जा रहा है। चालकों का कहना है कि सोनौली पुलिस एवं स्थानीय जिम्मेदारों के सह पर आए दिन ऑटो चालकों की मनमानी से आजीविका पर असर पड़ने लगा है। कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग भी की गई, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। चालकों का कहना है कि यदि दो दिनों के अंदर कोई ठोस निर्णय नहीं निकला तो लोग धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। सीओ अनुज कुमार सिंह का कहना है कि पत्र प्राप्त हुआ है। मामले में दोनों पक्षों एवं संबंधित जिम्मेदारों से वार्ता कर जल्द ही निष्कर्ष निकाला जाएगा। इस दौरान मोहनलाल, प्रदीप कुमार, मुकेश, रामअवतार, विराज गौड़, उमेश, सत्यम, विशाल, संजय, विक्रम, पप्पू, विनोद, अजय, दुर्गेश, अशरफ, शफीक, पिंटू, संजय, रवि, गोविंद और राहुल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed