फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two youths arrested in Nepal with brown sugar and drugs

Maharajganj News: ब्राउन शुगर व नशे की दवा के साथ दो युवक नेपाल में गिरफ्तार

Mon, 07 Apr 2025 08:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 07 Apr 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
Two youths arrested in Nepal with brown sugar and drugs
ठूठीबारी। ब्राउन शुगर और नशे की दवा के साथ ठूठीबारी के दो युवकों ने नेपाल में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह नवलपरासी जिले के गेरमी पुलिस चौकी इंचार्ज प्रहरी सहायक निरिक्षक प्रवीण चौलगाई हमराहियों के साथ भारत नेपाल बाॅर्डर क्षेत्र के अंतर्गत पाल्हीनंदन गांव पालिका बड़ा नंबर 5 चमन टोला गांव तरफ गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक भारतीय नंबर प्लेट लगे बाइक पर दो युवक आते दिखे संदिग्ध होने पर बाइक रोककर जांच की तो बाइक के सीट के नीचे नशे का सीरप ओनारेक्स 15 पीस, प्राक्सोस्पास कैप्सूल 49 पत्ता व चार पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान ठूठीबारी ग्राम सभा के टोला धरमौली निवासी विजय मद्धेशिया तथा बरगदवां थाना के बरगदवां निवासी डब्लू ऊर्फ पंकज कुमार दूबे के रूप में हुई। नवलपरासी नायब प्रहरी उपनिरीक्षक वीर दत्त पंत ने बताया को नशे की दवा व ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए युवक विजय मद्धेशिया व डब्लू ऊर्फ पंकज कुमार दूबे को संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed