फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   two workers from mumbai found corona positive

मुंबई से आए दो कामगार कोरोना पॉजिटिव

Wed, 27 May 2020 09:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
two workers from mumbai found corona positive
मुंबई से आए दो कामगार मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में बुधवार को फिर मुंबई से आए दो कामगार कोरोना पॉजिटिव मिले। धीरे-धीरे कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने से प्रशासन सतर्क हो गया है। वहीं कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। बुधवार को दो कामगार स्वस्थ होकर मेडिकल कालेज से डिस्चार्ज हुए। बीते एक सप्ताह में सोलह लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। कोरोना से बचाव के लिए जिले स्तर पर हर संभव कोशिश की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम नमूनों को एकत्र कर जांच कराने में जुटी है। अभी तक जिले में कोरोना के 46 केस हो चुके हैं, जिसमें 29 केस एक्टिव हैं, जबकि एक की मौत हो चुकी है।

जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि 25 मई को भेजे गए नमूने की रिपोर्ट 27 मई को मिली है। जांच में 2 नमूने पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों में एक व्यक्ति कैंपियरगंज का रहने वाला तथा दूसरा हरख पुरवा सिसवा का रहने वाला है। दोनों मुंबई से बीते 25 मई को आए थे। वही दो व्यक्ति स्वस्थ होकर मेडिकल कालेज से डिस्चार्ज हुए हैं। इस प्रकार अब कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या 16 हो गई है। बुधवार को 65 नमूने जांच के लिए मेडिकल कालेज गोरखपुर भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed