फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two persons involved in hundi business arrested

Maharajganj News: हुंडी कारोबार में संलिप्त दो व्यक्ति गिरफ्तार

Thu, 20 Mar 2025 08:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 20 Mar 2025 08:44 PM IST
विज्ञापन
Two persons involved in hundi business arrested
ठूठीबारी। भारतीय सीमा क्षेत्र से लेकर पड़ोसी राष्ट्र नेपाल तक हुंडी कारोबार में संलिप्त दो युवकों को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 12 लाख रुपये नेपाली मुद्रा और भारतीय नंबर प्लेट की दो बाइक बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

नेपाल पुलिस के मुताबिक, नेपाल नवलपरासी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के रामग्राम नगर पालिका-वार्ड संख्या पांच बाईपास के समीप से भारतीय नंबर प्लेट की दो बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली तो उनके कब्जे से 12 लाख रुपये नेपाली करेंसी बरामद हुई। नोटों की गिनती करने पर एक-एक हजार की पांच सौ नोट और पांच सौ के चौदह सौ नोट सहित भारतीय नंबर प्लेट की बाइक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में युवकों की पहचान शिवेंद्र प्रसाद निवासी प्रतापपुर गांव पालिका वार्ड संख्या 8 और सुख सागर यादव निवासी भख्सीपुर जिला नवलपरासी राष्ट्र नेपाल के रूप में हुई है। प्रहरी निरीक्षक/सूचना अधिकारी नारायण थापा ने बताया की हुंडी लेनदेन से संबंधित दो व्यक्ति को 12 लाख नेपाल मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed