{"_id":"69879ea159901f7035087877","slug":"two-people-were-accused-of-robbing-a-salesman-of-rs-75000-cash-and-a-gold-chain-and-an-fir-was-lodged-against-them-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-171082-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सेल्समैन से 75 हजार नकद और सोने की चेन लूटने का आरोप, दो पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सेल्समैन से 75 हजार नकद और सोने की चेन लूटने का आरोप, दो पर प्राथमिकी
विज्ञापन
महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र में छिनौती की घटना सामने आई है। अंग्रेजी शराब की कम्पोजिट दुकान पर सेल्समैन संदीप यादव, निवासी ग्राम बचगंगपुर (बृजमनगंज थाना क्षेत्र) के साथ 4 फरवरी की रात करीब 10 बजे लूट हुई।
संदीप यादव ने थानाध्यक्ष बृजमनगंज को तहरीर देकर बताया कि घटना के समय वह दुकान बंद कर स्टॉक और कैश मिला रहा था। तभी राकेश यादव उर्फ भोला ग्राम बरगाह पुर टोला देवीयापुर और मनोज यादव ग्राम हरिवंशपुर, थाना फरेन्दा चार अन्य अज्ञात साथियों के साथ दुकान पर पहुंचे। उन्होंने शराब मांगी तो दुकान बंद होने के कारण संदीप ने मना कर दिया। इससे नाराज आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
संदीप यादव जब दुकान का कैश लगभग 75,000 रुपये लेकर घर जा रहा था तो आरोपियों ने कार से उसका पीछा किया। लेहड़ा चौराहे पर सुनसान जगह पर उन्होंने अपनी गाड़ी आगे लगाकर संदीप की गाड़ी रोक ली। जैसे ही संदीप गाड़ी से उतरा, आरोपियों ने उस पर लात-घूंसे और मारपीट शुरू कर दी। संदीप जमीन पर गिर पड़ा और चिल्लाने लगा। इस दौरान आरोपियों ने उसका जैकेट और सोने की चेन को छीन लिया। जैकेट में दुकान का नकद 75,000 था। इसके बाद आरोपी भाग निकले। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी राकेश यादव उर्फ भोला, मनोज यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।