{"_id":"69b3263928440483cc0032d2","slug":"two-parties-face-to-face-over-land-dispute-sit-on-dharna-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-173173-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, धरना पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, धरना पर बैठे
विज्ञापन
तहसीलदार ने दोनों पक्षों को समझाकर धरना समाप्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली
नौतनवा। स्थानीय कस्बा स्थित एक जमीन को लेकर उपजे विवाद में बृहस्पतिवार को दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्ष नौतनवा तहसील में ही धरने पर बैठ गए।
एक पक्ष ने आवासीय झोपड़ी उजाड़ने और विरोध करने पर गाली व धमकी देने का आरोप लगाया। कार्रवाई की मांग को लेकर महिलाएं बच्चों सहित तहसील परिसर में ही धरने पर बैठ गईं। वहीं कुछ देर बाद दूसरे पक्ष से हरदीडाली निवासी महादेव भी विभिन्न आरोप लगाते हुए तहसील में धरने पर बैठ गए। नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव ने धरना स्थल पर पहुंच उन्हें समझाकर धरना समाप्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
धरने पर बैठी बत्तीसी, आशा, कुच्चर, गुलाइची और संगीता ने कहा कि वह लोग पिछले 40 वर्षों से सुभाष नगर वार्ड स्थित जमीदार की जमीन पर झोपड़ी और टिनशेड डालकर परिवार के साथ रहते हैं। साफ-सफाई और भीख मांगकर किसी तरह गुजारा कर रहे हैं। आरोप है कि कुछ दिनों पूर्व पुलिस ने उन पर दबाव बनाकर वहां से झोपड़ी हटवा दिया था। उन्होंने बताया कि गत सात मार्च को डीएम से शिकायत के बाद वह लोग पुनः वहां अपना झोपड़ी, पल्ली और कटरैन डालकर रहने लगे।
आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोग मौके पर आए और उन्हें गाली व धमकी देकर भगा दिया। आरोपियों ने उनके घर में रखे सामान में आग लगा दिया। महिलाओं का कहना है कि उस दिन के बाद से ही वह लोग बच्चों के साथ इधर-उधर भटक रहे हैं। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। वहीं, दूसरे पक्ष के हरदीडाली निवासी महादेव का कहना है कि उनकी जमीन पर कब्जा कर कुछ रह रहे हैं। उन्होंने जमीन को कब्जा मुक्त करने की मांग की।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव का कहना है कि धरने पर बैठे लोगों को उनकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया गया, लेकिन दोनों पक्ष तैयार नहीं हुए। उच्चाधिकारियों से वार्ता कर दोनों पक्षों में सहमति बनाने का प्रयास किया जा रहा है।