फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two officers will go to Lucknow on 31st for training in leadership capacity management.

Maharajganj News: नेतृत्व क्षमता प्रबंधन के प्रशिक्षण के लिए 31 को लखनऊ जाएंगे दो अधिकारी

Thu, 30 Oct 2025 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Two officers will go to Lucknow on 31st for training in leadership capacity management.
महराजगंज। पंचायतीराज विभाग ने जिम्मेदार अधिकारियों को देश के उत्कृष्ट संस्थानों में नेतृत्व क्षमता प्रबंधन के गुर सिखाने का फैसला किया है। इसके तहत विकास कार्यों की जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकारियों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर और इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) लखनऊ भेजा जाएगा। प्रशिक्षण के लिए पहली सूची में बीडीओ व डीपीएम 31 अक्तूबर को लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

पंचायतीराज मंत्रालय की ओर से नेतृत्व प्रबंधन विकास कार्यक्रम के तहत अधिकारियों को प्रशिक्षित करने की रूपरेखा तैयार की गई है। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत देश व प्रदेश के 500 अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाना है। पंचायतीराज अधिकारी के स्तर से जिले में चयन प्रक्रिया पूरी की गई है। पहले चरण में मिठौरा व पनियरा के खंड विकास अधिकारी और डीपीएम आशुतोष राव का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed