फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two miscreants running away after firing on police arrested

पुलिस पर फायर कर भाग रहे दो बदमाश गिरफ्तार

Sat, 24 Jul 2021 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants running away after firing on police arrested
पुलिस पर फायर कर भाग रहे दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

महराजगंज। घुघली थानाक्षेत्र के बसंतपुर मठिया मार्ग पर बृहस्पतिवार रात को पुलिस व स्वॉट की संयुक्त टीम संदिग्धों की तलाश कर रही थी। इसी बीच एक बाइक पर सवार दो बदमाश टीम पर तमंचे से फायर कर भागने लगे। टीम में शामिल पुलिसकर्मियों ने खुद को सुरक्षित करते हुए दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया। शुक्रवार को दोनों को जेल भेज दिया गया।
एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि 30 जून को घुघली थानाक्षेत्र के मेदनीपुर गांव के टोला नारायण निवासी मूरत सहानी एसबीआई की शाखा से 30 हजार रुपये निकाल कर साइकिल से जखीरा हरखी की तरफ जा रहे थे। बारी गांव के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनसे रकम लूट ली थी। घुघली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली की एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति बसंतपुर मठिया से मंगलपुर पटखौली की तरफ जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस स्वॉट टीम के साथ संदिग्धों की तलाश कर रही थी। इसी बीच एक बाइक पर दो लोग आते दिखे। पुलिस टीम ने टॉर्च दिखाकर रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार पुलिस टीम पर तमंचे पर फायर कर भागने लगे। पुलिस टीम ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर 10 हजार पांच सौ रुपये, दो मोबाइल फोन के अलावा एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार दोनों बदमाश रामू खरवार व दिलीप कुशवाहा उर्फ लंबू अंधया बाजारी टोला थाना कसया जनपद कुशीनगर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

इस तरह बुजुर्ग को लिया था झांसे में
पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि बैंक से रकम लेकर जा रहे बुजुर्ग का मोबाइल फोन नंबर बैंक में फार्म भरते समय ले लिया था। बैंक से रकम निकाल कर जा रहे बुजुर्ग को फोन कर कहा कि मैं बारी गांव बैंक मैनेजर बोल रहा हूं, आपको गलती से 30 की जगह 50 हजार रुपये दे दिया हूं। आप जहां हैं वहीं रुक जाइए। मैं आपके पास अपने दो आदमियों को भेज रहा हूं, कहकर रकम लिए बुजुर्ग को रोक लिया। उसके बाद घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed