फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two km long road stuck waiting for NOC for three years

Maharajganj News: एनओसी के इंतजार में तीन साल से अटकी है दो किमी लंबी सड़क

Mon, 20 Jan 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 20 Jan 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Two km long road stuck waiting for NOC for three years
बभनौली जंगल में अधूरी पड़ी सड़क।
महराजगंज। बभनौली चौराहे से भटहट तक 11 किमी सड़क चौड़ी हुई है। करीब तीन साल का वक्त गुजर जाने के बाद भी वन विभाग की ओर से एनओसी नहीं दिए जाने के कारण दो किमी सड़क अधूरी पड़ी है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बभनौली चौराहे से भटहट तक सड़क चौड़ीकरण परियोजना का कार्य वन विभाग की ओर से एनओसी (अनापत्ति प्रमाणपत्र) नहीं मिलने के कारण अधूरी पड़ी है। वर्ष 2021 में शासन स्तर से 11 किमी लंबी सड़क के चौड़ीकरण की स्वीकृति मिली थी।
विज्ञापन

इसके लिए प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग को 36 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया। बभनौली जंगल में करीब दो किमी एक लेन वन विभाग की भूमि पर होने के कारण चौड़ी नहीं हो सकी है। यह सड़क महराजगंज और गोरखपुर जिलों को जोड़ने के लिए काफी महत्वपूर्ण है। वन विभाग की मंजूरी न मिलने से परियोजना अब भी अधूरी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर तीन परतें (लेयर) गिट्टी बिछाई गई थीं, लेकिन समय के साथ वह उखड़ चुकी हैं। अधूरी सड़क के कारण महराजगंज और गोरखपुर के निवासियों को भारी असुविधा हो रही है। यात्रा के दौरान गड्ढों और कच्ची सड़क के कारण समय अधिक लगता है। हादसे का भी खतरा बना रहता है।
साथ ही, स्थानीय व्यापारियों और किसानों को अपने उत्पादों को गोरखपुर तक पहुंचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed