फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   two injured in fight

कटहरी कला गांव में चुनावी रंजिश में मारपीट, दो घायल

Sun, 04 Jul 2021 06:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
two injured in fight
कटहरी कला गांव में चुनावी रंजिश में मारपीट, दो घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोठीभार। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कटहरी कला में ग्राम प्रधान के समर्थकों ने चुनावी रंजिश को लेकर गांव के दो युवकों को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसमें से एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं दूसरे युवक के पिटाई का वीडियो वायरल होने पर कोठीभार पुलिस हरकत में आई और एक युवक को उठाकर थाने ले गई।

ग्रामीणों के अनुसार शनिवार की देर शाम चुनावी रंजिश के कारण गांव के सज्जाक अली को ग्राम प्रधान समर्थक नसरुल्लाह व उनका पुत्र रियाजुद्दीन उर्फ गुड्डू ने पिटाई कर दी। जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई और उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराना पड़ा। वहीं पानी गिराने के विवाद में गांव के ही मनोज चौधरी को भी उन्होंने मारपीट कर घायल कर दिया। किसी युवक ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही कोठीभार पुलिस हरकत में आ गई। प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह ने आरोपित रियाजुद्दीन उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर गालीगलौज, मारपीट सहित शांतिभंग का मुकदमा दर्ज करते हुए चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed