फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two injured in a head-on collision between two bikes

Maharajganj News: दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो घायल

Wed, 18 Mar 2026 02:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Two injured in a head-on collision between two bikes
खनुआ। नौतनवा-बैरिहवा मार्ग पर मंगलवार को दो बाइक आमने-सामने से टकरा गईं। हादसे में दोनों बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, सोनौली कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली उर्फ अरघा निवासी सूरज पासवान (22) मजदूरी करने बाइक से बैरिहवा की तरफ जा रहा था। उसी समय बैरिहवा की तरफ से आ रही एक बाइक से उसकी टक्कर हो गई। दुर्घटना में सूरज पासवान और दूसरी बाइक के चालक सोमई (25) निवासी नेपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस को सूचना देकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक नौतनवा पुरुषोत्तम राव ने बताया कि हादसे की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed