{"_id":"62887b861f6135018d6b94f6","slug":"two-died-after-wall-fell-due-to-strong-storm-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj: महराजगंज में तेज आंधी से गिरी दीवार, दो की मौत, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj: महराजगंज में तेज आंधी से गिरी दीवार, दो की मौत, एक की हालत गंभीर
Sat, 21 May 2022 11:11 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 21 May 2022 11:11 AM IST
सार
प्रभारी थानाध्यक्ष रमाशंकर चौधरी ने बताया कि आंधी आने से दो लोगों की मौत हो गई है। एक महिला घायल है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
तेज रफ्तार से धूलभरी आंधी चली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा विशुनपुरा चौराहे पर यज्ञ के समापन के दौरान शुक्रवार देर रात तेज आंधी आने से टावर की दीवार गिरने से एक वृद्ध व एक महिला की मौत हो गई है। एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल महराजगंज में कराया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक विशुनपुरा गांव में यज्ञ कार्यक्रम के समापन पर शुक्रवार रात में भंडारे का आयोजन हुआ। दूर दराज से साधु आए थे। इसी दौरान तेज आंधी आने से टॉवर की दीवार गिरने से ग्राम सभा रामपुर खुर्द निवासी सदानंद शर्मा (60) व सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पकड़ियार बुजुर्ग निवासी फूलकुमारी (70) की मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अक्टहवा निवासी सुखली उर्फ भगवती (65) वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल में वृद्ध महिला का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
प्रभारी थानाध्यक्ष रमाशंकर चौधरी ने बताया कि आंधी आने से दो लोगों की मौत हो गई है। एक महिला घायल है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।