{"_id":"671d4ffb9ebbb41dbb074096","slug":"two-died-after-being-hit-by-a-vehicle-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-134427-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: वाहन की चपेट में आने से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: वाहन की चपेट में आने से दो की मौत
Sun, 27 Oct 2024 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 27 Oct 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर धरमौली गांव के प्राथमिक विद्यालय डुमरी के पास शनिवार की भोर में टहलने निकले तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
घायल को सीएचसी परतावल ले जाया गया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के धरमौली निवासी व्यास 55, मधुबन 60 व करुणा कांत दुबे 50 दोस्त थे। प्रत्येक दिन भोर में लगभग चार बजे तीनों दोस्त एक साथ टहलने के लिए जाते थे। शनिवार को भोर में भी तीनों दोस्त एक ही साथ टहलने निकले थे। अभी वह कप्तानगंज मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय डुमरी के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। वाहन की चपेट में आए व्यास व मधुबन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करुणा कांत दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को परिजन लेकर सीएचसी परतावल पहुंचे, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।