फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two brothers seriously injured in a road accident

Maharajganj News: सड़क हादसे में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल

Sat, 29 Mar 2025 07:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 29 Mar 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
Two brothers seriously injured in a road accident
नौतनवा। गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर संपतिहा चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास ट्रैक्टर और ट्रेलर की ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। ट्रैक्टर चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। घायलों का गंभीर हालत में महराजगंज के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक नौतनवा थाना क्षेत्र के धोतिअहवा निवासी धर्मेन्द्र चौहान (33) और उनके छोट भाई हरिकेश चौहान (25) शुक्रवार की रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-ट्राॅली से नौतनवा थाना क्षेत्र के संपतिहा में भूसा गिराने जा रहे थे। संपतिहा में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास ट्रेलर से टक्कर हो गई। इसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। संपतिहा चौकी प्रभारी विजय कुमार यादव के अनुसार, घायलों का इलाज महराजगंज के एक निजी अस्पताल में हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed