{"_id":"64aac0d477af9bbf3c056aa1","slug":"two-bike-riders-injured-after-being-hit-by-dial-112-police-vehicle-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-1544-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डायल 112 पुलिस वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डायल 112 पुलिस वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो घायल
विज्ञापन
-छपवा टोल प्लाजा के पास की घटना, एनएचएआई की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित छपवा टोल प्लाजा के पास शनिवार रात लगभग 11 बजे बाइक सवार युवक डायल 112 पुलिस वाहन की चपेट में आ गए। इसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एनएचएआई की एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात नौतनवां थाने की डायल 112 पुलिस की चार पहिया गाड़ी क्षेत्र में जा रही थी। करीब 11 बजे छपवा टोल प्लाजा के पास पहुंची ही थी कि गोरखपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही बाइक से टकरा गई। जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल 112 वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवार कन्हैया वर्मा 32 निवासी गोरखपुर तथा दिलशाद 30 निवासी पीपीगंज जनपद गोरखपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। बाइक कब्जे में है। डायल 112 पुलिस वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।