फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two arrested for onion smuggling

Maharajganj News: प्याज की तस्करी में दो गिरफ्तार

Tue, 02 Apr 2024 08:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 02 Apr 2024 08:54 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for onion smuggling
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा से सटे रूपनदेही जिले की पुलिस ने एक ट्रक प्याज के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि सीमावर्ती गांव में प्याज डंपकर बाइक से नेपाल के सीमावर्ती गांव में बने गोदाम में प्याज रखा जाता था। फिर ट्रक पर लोडकर प्याज नेपाल की मंडियों में पहुंचा दिया जाता है।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर नेपाल भैरहवा पुलिस को सूचना मिली कि सोनौली कोतवाली क्षेत्र के सीमावर्ती गांव फरेंनी गांव के रास्ते बड़े पैमाने पर भारतीय प्याज लाकर बनगाई लुंबिनी रोड स्थित माया देवी गांव में रखा गया है। एक नेपाली ट्रक पर लोड किया जा रहा है। नेपाल पुलिस ने 152 बोरी प्याज बरामद कर मौके पर एक भारतीय नंबर की बाइक और दो युवकों को गिरफ्तार किया है। भैरहवा पुलिस डीएसपी एवं सूचना अधिकारी मनोहर प्रसाद भट्ट ने बताया कि करीब 24 लाख के प्याज के साथ अब्दुल्लाह खान निवासी सोनौली और ट्रक चालक इंद्र कुमार राजभर को गिरफ्तार किया गया है। ट्रक बाइक और मय समान के साथ सीज कर भैरहवा भंसार को सौंप दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed