फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   two arrest with currency

भारतीय करेंसी और डॉलर के साथ दो गिरफ्तार

Sat, 24 Jul 2021 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
two arrest with currency
भारतीय करेंसी और डॉलर के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनौली (महराजगंज)। नेपाल के मोरंग जिले की विराटनगर पुलिस ने मेट्रोपॉलिटन सिटी-17 के मटेरुवा चौक से दो भारतीय नागरिकों को भारतीय मुद्रा और अमेरिकी डॉलर के साथ गिरफ्तार किया। दोनों को राजस्व अनुसंधान विभाग को सौंप दिया गया।

शुक्रवार की शाम विराटनगर के मतेरूवा चौक पर पुलिस भारत-नेपाल सीमा पर आने-जाने वाले लोगों की जांच कर रही थी। इस दौरान भारत से नेपाल जा रहे दो लोगों की जांच में पुलिस ने भारतीय मुद्रा और अमेरिकी डॉलर के साथ गिरफ्तार किया। उनकी पहचान अतुल कुमार, संदीप सिंह राय निवासी लखनऊ के रुप में हुई। राज्य पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता पुलिस अधीक्षक नवीन राज ने बताया कि अतुल कुमार और संदीप सिंह राय के पास से पुलिस ने दो लाख आठ हजार भारतीय और 42 पीस अमेरिकी डॉलर बरामद किया। उन्हें आवश्यक कार्रवाई के लिए अंतर्देशीय राजस्व कार्यालय, इटहरी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed