फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two accused arrested with six bags of urea

Maharajganj News: छह बोरी यूरिया के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 21 Apr 2025 05:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 21 Apr 2025 05:52 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested with six bags of urea
खनुआ। सोनौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो लोगों को छह बोरी यूरिया और दो साइकिल के साथ गिरफ्तार कर कस्टम को सौंप दिया। क्षेत्र के हरदीडाली गांव के मुर्दहिया घाट के पास दोनों को गिरफ्तार किया गया। सोनौली थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह के अनुसार, मुखबिर से उन्हें सूचना मिली कि मुर्दहिया घाट से नेपाल यूरिया खाद भेजी जा रही है। इस पर अमल करते हुए खनुआ चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दो लोग साइकिल पर बोरा लादकर नेपाल सीमा में घुसने की फिराक में थे। पुलिस को देखते ही दोनों तस्कर भागने लगे, मगर इन्हें दौड़ाकर पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना नाम रम्भू कुमार जायसवाल (20) और राजन (29) निवासी बरगदवा उर्फ गनवरिया थाना सोनौली बताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed