फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Turists has gone to Pokhara and Butawal

कोई पोखरा तो कोई बुटवल के सफर पर निकला

Sun, 03 Oct 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Turists has gone to Pokhara and Butawal
कोई पोखरा तो कोई बुटवल के सफर पर निकला
विज्ञापन

महराजगंज। भारत नेपाल सीमा से निजी वाहनों को आने जाने की छूट मिली तो सभी लोग खुशी से उछल पड़े। कोई पोखरा रवाना हुआ तो बुटवल शहर में पहुंचा। सोनौली सीमा पर जांच के बाद जरूरी औपचारिकता पूरी करने के बाद पर्यटक नेपाल रवाना हुए। लोग कार, बाइक, साइकिल, रिक्शा आदि से नेपाल के विभिन्न शहरों में भ्रमण के लिए पहुंचे। बीते करीब 18 महीने के बाद भारत-नेपाल सीमा से पर्यटक वाहनों को नेपाल जाने की अनुमति रविवार सुबह से दी गई। कोविड काल में साइकिल और रिक्शा को भी जाने की नहीं अनुमति थी।
रविवार सुबह 6 बजे जैसे भारतीय कार नेपाल में प्रवेश की तो नेपाली नागरिकों ने ताली बजा कर स्वागत किया। महराजगंज जिले के अलावा गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली के पर्यटक निजी वाहनों से नेपाल में पशुपतिनाथ, लुंबिनी और पोखरा के लिए रवाना हुए। सोनौली सीमा पर रविवार के पहले दिन ही नेपाल जाने के लिए पर्यटकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। दूर-दूर से लोग बाइक और कार से नेपाल जाने के लिए सोनौली सीमा पर पहुंचे और सुविधा बनवाने के साथ ही भंसार करा कर गंतव्य के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

गोरखपुर के रहने वाले प्रशांत अग्रवाल अपने साथी पवन गुप्ता, निशांत, संदीप के साथ पोखरा जाने के लिए सोनौली पहुंचे। उन्होंने बताया कि रविवार की छुट्टी का आनंद लेने के लिए दोस्तों के साथ नेपाल जा रहा हूं। लंबे समय बाद नेपाल जाने के लिए मौका मिला है। काफी अच्छा लग रहा है। सीमा खुलने पर बहुत ज्यादा संख्या में भारतीय अपने वाहनों से नेपाल के बेलहिया कस्टम तक सुविधा कराने पहुंचे तो घंटों कतार में खड़ा होना पड़ा। एसएसबी कमांडेंट मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते हुए पूर्व की भांति वाहनों के आवागमन के लिए अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना कागजात पहुंचे 100 से अधिक पर्यटक हुए वापस
रविवार को सीमा से निजी वाहनों की आवाजाही की सूचना के बाद नेपाल जाने के लिए पहुंचे भारतीय पर्यटकों में करीब 100 से अधिक लोगों को वापस होना पड़ा। उनके पास 72 घंटे का आरटीपीसीआर रिपोर्ट या दोनों टीकाकरण प्रमाण पत्र नहीं था। बेलहिया भंसार कार्यालय के प्रवक्ता तीर्थराज पासवान ने बताया कि जिसके पास कोविड निगेटिव का रिपोर्ट या टीकाकरण का प्रमाण पत्र होगा उसको ही नेपाल इंट्री मिलेगी। काठमांडू पोखरा दूर जाने वालों पर भी यही नियम लागू है। फ्री पास या कस्टम कागजात सब ऑनलाइन भरा जाएगा। संवाद
भारत-नेपाल सीमा पर व्यापारियों में खुशी की लहर
ठूठीबारी। भारत-नेपाल सीमा करीब 18 महीने बाद रविवार को आवागमन के लिए शुरू कर दिया गया। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित एसएसबी ने सुबह करीब सात बजे सीमा पर डेटल डिटेक्टर मशीन लगाकर जांच की गई। जैसे ही बार्डर खुला लोगों का आवागमन शुरू हो गया। खुशी में व्यापारी एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान सतीश निगम, भवन गुप्ता, नरसिंह मद्धेशिया, सन्नी रौनियार, नितेश निगम, प्रमोद गुप्ता, दीपक, सर्वेश वर्मा, विक्की आदि मौजूद रहे। महेशपुर भंसार कार्यालय के कस्टम अधीक्षक राम प्रसाद आर्याल ने बताया कि कोविड से जुड़ी शर्तों व आरटीपीसीआर टेस्ट के साथ भारतीय निजी वाहनों के प्रवेश की अनुमति दी गई है।

दो बजे तक 11 कार का हुआ भंसार
भैरहवां (नेपाल)। भारत से करीब सैकड़ों की संख्या में भारतीय पर्यटक अपने निजी वाहन से नेपाल जाना शुरू कर दिए। सुबह 6 बजे से ही भारतीय पर्यटकों की बेलहिया भंसार पर भीड़ लग गई। नेपाल जाने के लिए अपने वाहनों का भंसार कराने पहुंचे करीब 12 कार व चार मोटरसाइकिलों का ही जरूरी पत्रावली पूर्ण होने के बाद भंसार पेपर देकर उन्हें नेपाल जाने की अनुमति दी गई। भंसार कार्यालय के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को करीब 2 बजे तक 11 चार पहिया वाहन व चार मोटरसाइकिल औपचारिकता पूर्ण कर नेपाल में प्रवेश की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed