फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   try hard to explain

Maharajganj News: किचकीच से तंग पिता ने समझाने की भरपूर की कोशिश

Sun, 25 Jun 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 25 Jun 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
try hard to explain
पिता अपनी जिद पर अडिग है कि जिते जी जमीन नहीं दूंगा, मरने के बाद आपस में बांट लेना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र मैनहवां गांव में बेटों की हर रोज की किचकीच से तंग पिता ने बेटों को सब सिखाने के लिए आक्रोशित होकर चाकू से हमला कर दिया। करीब दो साल से वह परेशान था। उसके बेटे रोज दिन रात जब भी फुर्सत होती थी, मारपीट कर लेते थे। बेटे पिता की बात नहीं मानते थे। पिता अपनी जिद पर अडिग है कि जिते जी जमीन नहीं दूंगा। मरने के बाद आपस में बांट लेना।

घटना के बाद पिता बेचन ने बताया कि शनिवार को घर में दोनो बेटे बेवजह मारपीट कर रहे थे। बार बार समझाने के बाद भी दोनो नहीं मान रहे थे। पास में सब्जी काटने वाला चाकू पडा था, उसे उठाकर डराने के लिए चलाया, लेकिन चाकू दोनो को लग गया। बेटों को जान से मारने की नियम से चाकू नहीं चलाया था। हमेशा घर में जमीन को लेकर कलह हो रहा था। कई बार दोनो को समझाया था की मरने के बाद जमीन तुम्हीं लोगों की होगी, लेकिन बेटों को समझ में नहीं आ रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी पिता जमीन बेच रहा था। बेटे जमीन बेचने के लिए मना कर रहे थे, लेकिन उसको समझ में नहीं आ रहा था। बेटे कह रहे थे की जमीन बिक जाएगी तो परिवार का गुजर बसर कैसे होगा। इसी बात का बेटे विरोध कर रहे थे। पिता पुत्रों की बातों में विरोधाभास होने के कारण सटीक स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही है। बस यही बात छनकर सामने आ रही है कि बंटवारे को लेकर विवाद हो रहा था, इसी से तंग आकर पिता ने चाकू से हमला कर दिया था। हमले में घायल बेटों ने बताया कि हमेशा जमीन बेचने की बात करते रहते हैं। अगर जमीन नहीं रहेगी तो घर गृहस्थी कैसे चलेगी। करीब दो साल यह समस्या बनी है। गांव के लोगों का कहना है कि हमेशा शाम को हर दो दिन बाद झगड़ा होता रहता था। इन दोनो के झगडे को सुलह कराने की कई बार कोशिश कराई गई, लेकिन ये किसी की बात भी नहीं मानते हैं। ऐसे में कोई इनके बीच पड़ना भी नहीं चाहता है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष कोल्हुई महेंद्र यादव ने बताया कि हल्की सा घायल हुए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए विवेचना शुरू कर दी गई है। प्रथम दृष्टया यही पता चला की है पिता जमीन बेच रहा था तो बेटों ने मना किया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। बेटे जमीन का बंटवारा आपस में करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed