फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Truk Jam at Sonouli border

सोनौली सीमा पर लगी ट्रको की लंबी कतार

Tue, 31 Aug 2021 06:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
Truk Jam at Sonouli border
सोनौली सीमा पर ट्रकों की लगी लंबी कतार
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। नेपाल में पिछले शुक्रवार से बाढ़ और भूस्खलन के कारण सोनौली-काठमांडू मार्ग स्थित अरुण खोला और बर्दघाट के बीच करीब 20 किलोमीटर का जाम लगने से भारतीय ट्रक नेपाल नहीं जा पा रहे हैं। लिहाजा भैरहवां भंसार पार्किंग बेलहिया बाईपास के सड़क किनारे चालक ट्रक खड़े कर दिए हैं। ठीक उसी तरह भारतीय सीमा सोनौली से लेकर नौतनवां बाईपास तक सड़क किनारे ट्रकों का जाम लगा हुआ है। चालक रास्ता खुलने का इंजतार कर रहे हैं।
राजस्थान से टाइल्स लेकर पोखरा जाने के लिए पहुंचे चालक राजेन्द्र निवासी राजस्थान ने बताया कि आज चार दिनों से सोनौली बॉर्डर पर खड़े हैं। मेरे क्षेत्र की अन्य गाड़ियां रास्ते में फंसी हैं। जाम खुलने के बाद आगे जाएंगे। पंजाब से नेपाल जाने के लिए सोनौली पहुंचे ट्रक चालक परमिंदर सिंह ने बताया कि आज पांच दिन से लाइन में लगा हूं। पार्टी ने सोनौली में गाड़ी खड़ी करने के लिए बोल रखा है। चालक संजय सिंह निवासी राजस्थान ने बताया कि हम लोग बहुत परेशान हैं। पैसा खत्म हो गया है। पता नहीं रास्ता कब खुलेगा।
विज्ञापन

ट्रक चालक अरुण तिवारी निवासी गाजियाबाद ने बताया कि दिल्ली से सामान लेकर आया हूं। पोखरा जाना है। रास्ता आज पांच दिन से बंद है। पार्टी फोन नहीं उठा रही है। पैसा समाप्त हो गया है। अब खाने -पीने में परेशानी हो रही है। सीओ नौतनवां कोमल प्रसाद मिश्र ने बताया कि नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से रास्ता बंद है। जाम समाप्त होने के बाद गाड़ियां रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed