{"_id":"603a90248ebc3e8ccd2e2646","slug":"truck-driver-maharajganj-news-gkp3864623141","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक को नदी में फेंकने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक को नदी में फेंकने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
भैरहवा(नेपाल)। काठमांडू से लौट रहे ट्रक चालक को नदी में फेंकने का मामला सामने आया है। पीड़ित चालक के भाई रविकांत दुबे ने ऐसा आरोप लगाते हुए बेलहिया पुलिस चौकी पर पहुंच आपबीती बताई और कार्रवाई की मांग की।
रविकांत दुबे ने बताया कि मैं और मेरे भाई मैनपुरी पोस्ट करेला ग्राम सिमरौउ के रहने वाले हैं। ट्रक चालक भाई शशिकांत दुबे के साथ वह ट्रक को इंदौर से डाईपाम लोड कर 23 फरवरी को रक्सौल बॉर्डर होते हुए काठमांडू गए थे। लौटते समय 25 फरवरी की रात नेपाल में नारायण घाट से करीब चार पांच किलोमीटर पहले ही एक चाय की दुकान पर चाय पीने लगे। कुछ ही दूरी पर एक नेपाली नंबर के कंटेनर से गाड़ी में टक्कर लग गई। इससे नेपाली कंटेनर के साइड शीशा टूट गया। शीशा टूटते ही नेपाली ट्रक चालक ने मेरे भाई और मुझे मारने पीटने लगे। मैं किसी तरह से भाग गया। इसी बीच नेपाली ट्रक चालकों ने मेरे भाई को नारायणी नदी में नीचे फेंक दिया। बेलहिया (नेपाल) के इंस्पेक्टर ईश्वरी अधिकारी ने इस मामले में कार्रवाई के लिए चितवन पुलिस को जानकारी दी गई है।